फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कस्बा निवासी महिला ने ऐगवां गांव निवासी पति व ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गढ़ी चांद खां निवासी फरहा बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी शादी थाना क्षेत्र गांव ऐगवां निवासी जुबेर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। वे कार व भैंस की मांग करने लगे। परिजनों ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बताया कि सात सितंबर को पति जुबैर, देवर जावेद, सास शायदा अली व ससुर बब्बन ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया, तब से वह मायके में रह रही है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें