फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बचाने गए युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। फसल की रखवाली करने गए अरवल के ग्राम बूचापुरवा निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। पिता ने पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकानेे का आरोप लगाया है। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह व एसओ अरवल राजपाल ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बूचापुरवा मजरा दहेलिया गांव निवासी अरविंद (18) मंगलवार की देर शाम खेत में फसल की रखवाली करने गया था। देर रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह खेत में पेड़ से उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सुबह गुजर रहे लोगों ने शव पेड़ पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रामबाबू ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट की पुरानी रंजिश के चलते बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह ने मौके पर जांच की। एसओ अरवल राजपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें