हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के महुआचाचर गांव में गुरुवार की दोपहर पंपसेट की चपेट में आने से घायल बच्ची ने देर शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम महुआचाचर मजरा हरिहरपुर निवासी रमेेश खेती करता है। उसकी बेटी काजल (12) गुरुवार को बच्चों के साथ खेतों की तरफ गई थी। यहीं एक खेत में चल रहे पंपिंग सेट पर नहाने के दौरान उसकी चपेट में आकर काजल गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान काजल की मौत हो गई। काजल तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।