हरदोई। टड़ियवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को फंदे पर लटकते मिले अधेड़ की के शव की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से शिनाख्त हुई। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव निवासी अनीस के खेत में खड़े पेड़ में गुरुवार को अधेड़ का शव फंदे पर लटकता मिला था। शौच को गए ग्रामीणों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल कर दी थी।
इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल शव की फोटो से परिजनों को जानकारी हुई। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिहानी के गांव निवासी सरौरा निवासी रामनाथ ने शव की शिनाख्त अपने भाई सत्यपाल (46) के रूप में की। रामनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत होने के बाद से वह शराब पीने का आदी था।
24 अगस्त को बिना बताए घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग रहा था। बताया कि शराब की लत पूरी न होने पर उसने फांसी लगाकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।