हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकोजई में सोमवार की रात क्लीनिक का शीशा खोलकर चोर नगदी सामान समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला नेकोजई निवासी निवासी डॉ.अजीमुश्शान कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष हैं। मकान के एक हिस्से में अपना क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार की रात चोरों ने क्लीनिक को निशाना बनाया। क्लीनिक में लगा शीशा खोलकर चोर अंदर घुसे, जहां से रैक में रखे 12 हजार रुपये व ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर व अन्य सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह क्लीनिक खोलने गए चिकित्सक को शीशा खुला मिला। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।