हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने प्रेमी पर शादी का झांसा शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है।
पिहानी कोतवाली के गांव निवासी किशोरी (17) ने बताया कि हरियावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का उसके घर आना जाना था। तीन माह पूर्व शादी का झांसा देकर युवक उसे बरगलाकर साथ ले गया था। तब से वह युवक के साथ उसके ही घर में रह रही थी। आरोप है कि युवक तीन माह से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने जब शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर शुक्रवार को युवक व उसके परिजनों ने पिटाई कर घर से भगा दिया।
पीड़िता ने फोन कर परिजनों को आपबीती सुनाई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर लाए। रविवार को पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। पिहानी कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र ने बताया कि ऐसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलती है, तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।