फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ फोटो हुई वायरल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला एसपी तक पहुंचा तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्रैया निवासी अनूप कुमार ने कुछ दिन पूर्व गांव में तमंचा पकड़कर फोटो खिंचवाई थी। यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल फोटो एसपी अजय कुमार तक भी पहुंची तो उन्होंने कार्यवाई करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को अनूप कुमार को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें