हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरीदापुर में मंगलवार को खेत काम कर रहे वृद्ध को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वृद्ध की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरीदापुर निवासी वीरेंद्र (60) ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह खेती बाड़ी करता है। पड़ोसी महेश से उसका भूमि विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह खेत पर काम कर रहा था। तभी महेश व उसके बेटों ने गालीगलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)