फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में औंधे मुंह मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलबेहटा में किसान का शव शुक्रवार सुबह नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलबेहटा निवासी लालू (25) खेती करता था। गुरुवार की रात वह अपने मकान के अंदर सोया था। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के बाहर नाली में आैंधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि रात में लघुशंका के लिए घर के बाहर निकलने के दौरान गिरकर उसकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें