फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी छलिया गैंग से जुड़ा अनीस गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। वाहनों की लूट और मवेशियों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एटा के छलिया गैंग के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ कानपुर और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पांच दिसंबर 2020 की रात को मल्लावां-मेहंदीघाट पर पुलिस की मुठभेड़ एटा के छलिया गैंग के बदमाशों से हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। लूट के चार वाहन और चोरी के मवेशी भी बरामद हुए थे। इसी गैंग के सदस्य अनीस निवासी मोहल्ला बंजारनखेड़ा थाना अलीगंज जनपद एटा फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और एसटीएफ कानपुर के निरीक्षक लान सिंह के नेतृत्व में हरदोई-कन्नौज सीमा पर ग्राम बक्सीपुर के पास मुठभेड़ के बाद अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया। अनीस के पास से 1060 रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें