हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में किसान की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
ग्राम फत्तेपुर निवासी रामनाथ (40) की रविवार सुबह बांका मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां जदुरानी ने उसकी पत्नी रामदेवी, गांव निवासी रोशन और मोहित व इनकी मां उमा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि रामदेवी ने अपने प्रेमी रोशनलाल और उसके भाई मोहित व मां उमा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और सबकी मौजदूगी में ही घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रोशन, मोहित, उमा और रामदेवी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया गया।