फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जगह रोशनी की शादी तय किए जाने से नाराज था विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के तकिया धर्मपुर में एकतरफा मोहब्बत में युवती की हत्या कर खुद को चाकू मारने वाले के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक विवेचना में पता चला है कि हत्यारोपी युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से नाराज था। इसीलिए उसने युवती की हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू मारकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम तकिया धर्मपुर निवासी रोशनी (21) की हत्या शनिवार दोपहर बाद उसके पिता के मौसेरे भाई विजय उर्फ इंतलिश ने कर दी थी। इसके बाद विजय ने खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी कर ली थी। घटना को लेकर रविवार को मृतका के पिता हीरालाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक विजय लगातार रोशनी से शादी के लिए दबाव बना रहा था रोशनी के इनकार करने के कारण विजय नाराज था। रोशनी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी इससे नाराज होकर विजय ने घर में घुसकर रोशनी को चाकू मारदी और बाद में खुद को भी चाकू मार ली। पुलिस ने विजय के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को दोनों शवों का पेास्टमार्टम भी कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने रविवार देर रात घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें