फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी विवाहिता की गुरुवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत होने के मामले मेें पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी राधिका (23) की गुरुवार की दोपहर घर में गोली लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने सेल्फी लेने के दौरान गोली चलने व इससे घायल होने पर राधिका की मौत होने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंचे माधौगंज निवासी पिता राकेश गुप्ता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने व दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाश गुप्ता, ससुर राजेश गुप्ता, सास पूनम देवी व देवर उमंग चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रविवार को पुलिस ने प्रमुख आरोपी चौधरी आकाश गुप्ता को कस्बे में अल्हापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछतांछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें