फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबाड़ी पर गिरकर युवक के पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाई गई तारबाड़ी जानलेवा साबित हो रही है। रविवार की सुबह धारदार तारवाड़ी पर गिरकर युवक के पैर कट गए। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीठा महासिंह निवासी संदीप (20) रविवार की सुबह खेत पर अपने पिता को खाना देने साइकिल से जा रहा था। चकरोड के आसपास खेतों में धारदार तार लगे थे। किसी तरह साइकिल अनियंत्रित होने पर वह तार पर गिर गया। जिससे तार में फंसकर उसका पैर कट गया।
शरीर में अन्य जगह भी चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे तार से निकालकर बचाया व घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां चिकित्सक डॉ. आदित्य झिंगरन ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें