फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
रीना की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हसनापुर गांव निवासी विवाहिता की बुधवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो शव आंगन में पड़ा मिला, जबकि ससुरालीजन नदारद थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी रीना देवी (22) की बुधवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रीना की मौत की खबर मिलते ही पचदेवरा के ग्राम द्वारनगला निवासी पिता सतीश चंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक ससुरालीजन मौके से भाग चुके थे। परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक रीना का शव आंगन में पड़ा था, उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।
पिता सतीश चंद्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना देवी की शादी दो साल पहले शाहाबाद के ग्राम हसनापुर निवासी मुलायम उर्फ अनुभव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व भैंस की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। बताया कि इसका पता चलने पर उसने बेटी के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

सात माह पूर्व जनवरी में ससुराल वालों ने रीना को घर से निकाल दिया। हालांकि इसके कुछ समय बाद सुलह समझौता होने पर रीना फिर से ससुराल में रहने लगी। सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार की रात ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी और भाग गए।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता की तहरीर के आधार पर पति मुलायम उर्फ अनुभव, ससुर रमेश चंद्र, सास रानी, जेठ लल्ला व जेठानी रामगुनी के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें