फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरी नरैला में पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडों में एक पक्ष के चार लोग और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरी नरैला गांव में पट्टे की भूमि पर फसल की बुवाई को लेकर गांव निवासी गौरी शंकर और राम बहादुर के बीच विवाद हो गया। विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे। एक पक्ष से गौरी शंकर, ओम प्रकाश, रंजीत और कमलेश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से राम बहादुर को चोटें आईं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। यहां से इन सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें