फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

675 पौव्वा अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी पुलिस ने शराब में पानी मिलाकर बेचे जाने के अवैध धंधे का खुलासा किया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 675 पौव्वा अपमिश्रित शराब बरामद की है। एक कार भी पुलिस ने पकड़ी है। एक शातिर अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि सांडी के थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग देशी शराब के अलग अलग ब्रांड की मिलावटी शराब तैयार करते हैं। शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सांडी तिराहे से निकल रही कार रुकवाई।
कार रुकते ही इसमें सवार एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, जबकि कार चला रहे विवेक निवासी नोनखारा को पुलिस ने पकड़ लिया। कार से 675 पौव्वा देशी अपमिश्रित शराब बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 68 नकली क्यूआर बार कोड और 26 ढक्कन भी मिले हैं। ये लोग शराब के पौव्वे से आधी शराब निकाल कर पानी भर देते थे। एक पौव्वे से दो पौव्वा मिलावटी शराब तैयार करते थे। कार से फरार हुए व्यक्ति का नाम कौशल पाल सिंह उर्फ कुशल पाल सिंह है और वह सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर का निवासी है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यही कार और कौशल चढ़े थे शहर कोतवाली पुलिस के हत्थे
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि अगस्त 2020 में भी इसी कार से अपमिश्रित शराब की दस पेटियां बरामद हुई थीं। शनिवार को पुलिस से बचकर भागे कौशल पाल सिंह उर्फ कुशल सिंह को तब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सितंबर 2020 में कुशल की जमानत हो गई थी, जबकि कार आठ माह बाद छूटी थी। इस सबके बावजूद फिर से कुशल ने उसी कार से अवैध धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें