फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर निशक्त महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज में मकान के विवाद में महिला समेत तीन लोगों ने घर में घुसकर एक निशक्त महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गौसगंज निवासी रुखसाना (25) पैरों से निशक्त है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2017 में अपनी पट्टे की जमीन पर मकान बनवाकर रह रही है। 12 जुलाई को गांव के इब्नेहसन की पत्नी हसीनजहां उर्फ गुड्डी, उसके पुत्र आमित व गांव निवासी इस्लाम की पत्नी साबिया घर में घुस आई। मकान पर अपना मालिकाना हक बताकर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें