हरदोई। पाली कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ निकाह का झांसा देकर युवक ने एक वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ और सोमवार को निकाह की बात तय हुई। निकाह से पहले ही युवक और उसके परिजन घर में ताला डालकर गायब हो गए।
पुलिस के आलाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में पाली कस्बा निवासी युवती ने बताया कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने निकाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बीती तीन जुलाई को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, तो 12 जुलाई का दिन निकाह के लिए तय हो गया। निकाह के मद्देनजर युवती के पिता भी दिल्ली से वापस घर आ गए। इसी बीच रविवार रात युवती के परिजनों को पता चला कि युवक और उसके परिजन घर में ताला डालकर चले गए हैं। युवती का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।