फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन मार्ग पर मम्मरपुरवा में अधिवक्ता के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मकान का ताला तोड़कर चोर लगभग एक लाख रुपये के जेवर और पड़ोसी के ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन मजरा कर्ता निवासी सत्य प्रकाश यादव अधिवक्ता हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बावन मार्ग पर मम्मरपुरवा में भी उनका मकान है और परिवार सहित यहीं रहते हैं। बीती चार जून को उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके कारण सभी परिजन व अधिवक्ता गांव में ही थे और मकान में ताला पड़ा था। शनिवार की रात चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। घर के अंदर घुसे चोर अलमारी खोलकर उसमें रखे एक जोड़ी सोने के झाले, सोने का कमर बिछुआ, चांदी की पायल आदि लगभग एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पड़ोसी देवेंद्र के दरवाजे पर खड़े उसके ट्रैक्टर की बैटरी भी खोल ले गए। रविवार सुबह देवेंद्र ने घटना की जानकारी सत्य प्रकाश को दी, तो वे अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें