फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक चाचा ने युवती से किया दुष्कर्म, पत्नी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई और 17 जून को गर्भपात होने पर घटना का पता उसके परिजनों को चला। युवती की तहरीर पर आरोपी चाचा और उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन माह पूर्व पारिवारिक चाची आशा उसे चूल्हा पुतवाने के लिए अपने घर बुला ले गई थी। इसके बाद चाची उसे घर के अंदर छोड़कर चली गई। आरोप है कि घर में मौजूद चाचा नारद ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के भय से युवती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। कुछ दिन बाद युवती गर्भवती हो गई, तो उसने गर्भपात की दवाइयां खानी शुरू कर दीं। 17 जून को गर्भपात हो गया, तो घटना की जानकारी युवती के परिजनों को भी हो गई। 18 जून को परिजनों के साथ युवती लोनार कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद नारद और उसकी पत्नी आशा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि आरोपी पारिवारिक रिश्तेदार ही हैं।
घटना की हकीकत जानने के लिए लोनार पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़िता से मिली जानकारी के मुताबिक गर्भपात के दौरान भ्रूण को शौचालय के टैंक में बहा दिया गया था। इस पर पुलिस ने शौचालय के टैंक को भी साफ कराया, लेकिन फिलहाल भ्रूण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें