फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोनी में किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम लोनी निवासी साधना (18) का शव शनिवार देर शाम घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। साधना के भाई रिंकू ने बताया कि वह खेत से घर लौटा तो शव लटकता मिला। घटना के समय साधना घर में अकेली थी। रिंकू की पत्नी कई दिन से रिश्तेदारी में गई है। रिंकू के मुताबिक साधना मानसिक रूप से परेशान रहती थी और इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें