फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। गांव कमालपुर में मंगलवार की रात खेत पर गए किसान का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल के पास पड़ा मिला। किसान के सिर व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी सुरेश (45) मंगलवार की रात गांव के किनारे स्थित अपने खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने अंदाजा लगाया कि वह खेत पर ही रुक गया होगा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुरेश का शव गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल के पास पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरेश की पीठ पर रगड़ और सिर व अंगुलियों पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मृतक सुरेश के छोटे भाई महिपाल ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव स्कूल के पास फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि हत्या की वजह नहीं स्पष्ट कर सका। किसी से रंजिश की बात से भी इनकार किया है। भाई महिपाल के मुताबिक सुरेश का मोबाइल गायब है। उसकी जेब में शराब का खाली पौव्वा मिला। सुरेश के कोई संतान नहीं है। पत्नी सुशीला का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, हरियावां थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें