फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर सडक़ के किनारे वृद्ध का शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रोग से पीड़ित था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के चांदा महमदपुर गांव निवासी सुरेश (70) का शव बुधवार को हरपालपुर बड़ागांव मार्ग पर कस्बे के पास सड़क किनारे पड़ा पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कस्बे में रहने वाले भाई महेश शुक्ला व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। महेश ने बताया कि सुरेश मानसिक रोग से पीड़ित थे। वे विवाहित थे और तीनों बेटों के साथ ग्राम श्यामपुर पंजा स्थित ननिहाल में रहते थे। बुधवार को वह श्यामपुर पंजा गांव से दवा लेने के निकले थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें