फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खाई में घुसी, मतदानकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली से पंचायत चुनाव की ड्यूटी कर वापस आ रहे शिक्षक की कार पिहानी-हरदोई मार्ग पर जीडीसी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी। हादसे में शिक्षक को मामूली चोट आई है, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देहलिया रामपुर गांव निवासी कपिल शर्मा पिहानी के बद्दापुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी बघौली में लगी थी। गुरुवार की रात ग्यारह बजे वे ड्यूटी करने के बाद कार से गांव वापस जा रहे थे। पिहानी-हरदोई मार्ग पर जीडीसी के पास झपकी आने पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कपिल घायल हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे कपिल को बाहर निकाला। कोई गंभीर चोट न आने पर कपिल घर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें