फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला परिचालक का शव, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
अभिजीत उर्फ राना की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली अंतर्गत चतरखा निवासी प्राइवेट बस परिचालक का शव सोमवार शाम ग्राम ककरा के निकट एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। शव सड़क पर रख जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

ग्राम चतरखा निवासी अभिजीत सिंह उर्फ राना (42) प्राइवेट बस का परिचालक था। रविवार की सुबह वह घर से निकला था। सोमवार शाम उसका शव बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम ककरा के निकट एक खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और शव मिट्टी व धूल से लथपथ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। ग्रामीणों ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों ने मुख्य मार्ग पर कोतवाली के निकट शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीण को शांत करा दिया। परिवार में पत्नी मंजू, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
हरपालपुर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर दाहिने तरफ चोट का निशान और गाल पर खरोच का निशान निकले हैं। पुलिस का कहना है कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें