फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडी रोड पर ग्राम मेढ़ू के निकट तेज रफ्तार कार ने बालक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मेढ़ू निवासी रामतीरथ खेती करता है। उसका पुत्र मोनू (12) मंगलवार दोपहर हरदोई- सांडी मार्ग के किनारे मवेशी चराने गया था। इसी दौरान वह मवेशियों को हांकते हुए सड़क पर पहुंच गया। इसी बीच आई तेज रफ्तार करने मोनू को टक्कर मार दी। वह कार में फंसकर कुछ दूर घसिटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर मोनू के पिता रामतीरथ व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें