फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने क्षतिग्रस्त की मूर्ति, बिगड़ा माहौल पुलिस ने संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में रविवार देर रात मंदिर में स्थापित बृजलाल बाबा की मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर तनाव फैल गया। आनन फानन ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम बिजगवां में बृजलाल बाबा का मंदिर है। इस मंदिर में बृजलाल बाबा की मूर्ति स्थापित है। गांव में बृजलाल बाबा के प्रति ग्रामीणों में अगाध श्रद्धा है। बृजलाला बाबा की 90के दशक में हत्या करदी गई थी। 1995 में तत्कालीन ग्राम प्रधान कुसुमलता ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर बनवाकर मूर्ति की स्थापना कराई थी। रविवार देर रात गांव निवासी जितेंद्र ने शराब के नशे में मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार सुबह इसकी जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए। निवर्तमान ग्राम प्रधान पप्पू सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जितेंद्र ने शराब के नशे में रविवार रात अपने घर में भी मारपीट और तोड़फोड़ की थी और इसके बाद मंदिर पहुंचकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें