फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्राली पलटी, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
राममिलन की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी-हरदोई मार्ग पर हरियाली बाजार के पास अनियंत्रित होने पर ट्रैक्टर से कूदे चालक पर गन्ना लदी ट्राली पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीठा निवासी राम मिलन (36) मंगलवार शाम चचेरे भाई रामनिवास (40) के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर हरियावां चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में हरदोई पिहानी मार्ग पर हरियाली बाजार के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस पर दोनों जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूद गए। चालक राममिलन जैसे ही सड़क पर कूदा तो पीछे से गन्ना लदी ट्राली उस पर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने खासी मशक्कत के बाद गन्ना व ट्राली हटाकर उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राममिलन विवाहित था, वह खेती करता था। उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें