फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवक ने पीड़ित युवती से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर वीडियो वायरल किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी युवक ने परिजनों की मौजूदगी में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पुत्री से एक मंदिर में विवाह कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि कस्बे के मोहल्ला बेनीगंज निवासी राजन वाजपेयी ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर परेशान किया। पिछले एक वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो युवती के पिता ने राजन वाजपेयी और उसके परिजनों से शादी के लिए संपर्क साधा। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने शादी से इनकार करते हुए धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजन वाजपेयी के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को कस्बे के संभ्रांत लोगों ने समझा बुझाकर समझौता कराने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन शादी करने को राजी हो गए। सोमवार शाम दोनों की शादी परिजनों की मौजूदगी में कर दी गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शादी का स्थान चार बार बदला गया। युवक को यह भय था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। उधर, पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि उन्हें भी आरोपी युवक द्वारा युवती से शादी किए जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल विधिक प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें