फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर तोड़फोड़, 15 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर नशे में धुत युवक ने मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार से 15 हजार रुपये छीन लिए। दुकानदार के शोर मचाने पर भागने की कोशिश कर रहे शराबी के पास से रुपये गिर गए। पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उतरा निवासी संदीप गुप्ता की मिठाई की दुकान उतरा तिराहे पर है। संदीप के मुताबिक बुधवार की शाम लगभग सात बजे शराब के नशे में धुत कायमपुर निवासी एक युवक दुकान पर आया और शराब पीने के लिए मांगने लगा। संदीप ने रुपये देने से मना कर दिए तो मनोज ने मिठाई की दुकान का काउंटर तोड़ दिया और गोलक में रखे 15 हजार 500 रुपये निकाल लिए। संदीप ने युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक रुपये छीनकर भागने लगा। संदीप ने शोर मचाया तो युवक के हाथ से रुपये गिर गए। पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और थाने ले गए। संदीप ने तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि रुपये नहीं छीने गए हैं, लेकिन दुकान में तोड़फोड़ की गई है। युवक के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें