फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बनेगा एसडीएम

विज्ञापन
डॉ. अभिनीत कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज विकास खंड के पड़ना लखनपुर निवासी किसान के बेटे ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम बने हैं। उन्हें 36वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

पड़ना लखनपुर निवासी धर्मेंद्र खेती करते हैं। उनके छोटे पुत्र डॉ. अभिनीत कुमार ने बुधवार को जारी पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई है। वर्ष 2018 की परीक्षा में भी डॉ. अभिनीत का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हो चुका है। अभी इसमें नियुक्ति की प्रक्रिया चल ही रही थी कि वर्ष 2019 की परीक्षा के परिणाम में उनका चयन एसडीएम के पद पर हो गया। डॉ. अभिनीत ने वर्ष 2020 की भी पीसीएस परीक्षा दी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज माधौगंज से हुई है। हाईस्कूल की परीक्षा हृदय नरायण इंटर कालेज में वर्ष 2006 में 73 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 72 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान से पढ़ाई की थी। ओवरऑल टॉप करने में वर्ष 2017 में राज्यपाल ने उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। डॉ. अभिनीत कुमार की मां मालती वर्मा गृहिणी है, जबकि बड़ा भाई अभिनेष कुमार नहर विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें