फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के करौंधियाई गांव निवासी ग्रामीण ने ग्राम नेवदिया निवासी दामाद व उसके तीन परिजनों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने व उसे घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करौंधियाई निवासी भगवान दीन पुत्र इतवारी ने एसपी अनुराग वत्स को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी मंशी देवी का विवाह ढाई साल पहले संदीप सिंह पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम नेवदिया मजरा इटारा के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को दहेज में बाइक व सोने की चेन के लिए परेशान करने लगे। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दामाद और उसके तीन परिजनों ने बेटी को घर से निकाल दिया। तब से उसकी बेटी मायके में ही रह रही है।
भगवान दीन ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदीप सिंह, महेंद्र, मायावती, व मुस्कान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें