फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियों ने बहस के बाद आरआई को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
आरोपी आदर्श से खुद का बचाव करते आरआई विकास यादव व पीछे से हमला करने का प्रयास करता आरोपी का पिता। स - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एआरटीओ परिसर में शनिवार की दोपहर वाहनों का फिटनेस जांच रहे आरआई (संभागीय निरीक्षक) से युवक ने बहस की। बहस के बाद युवक व उसके पिता ने आरआई के साथ परिसर में ही मारपीट कर दी। एआआरटीओ प्रशासन दीपक शाह के साथ कोतवाली पहुंचे आरआई विकास यादव ने मारपीट करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पिता-पुत्र बिचौलिये हैं और यहां आए दिन वसूली करते हैं।
विज्ञापन

आरआई विकास यादव शनिवार की दोपहर एआरटीओ ग्राउंड में खड़े वाहनों का फिटनेस जांच रहे थे। आरआई व वहां मौजूद कर्मियों के अनुसार, इस बीच वहां आए बाबा मंदिर निवासी आदर्श मिश्रा किसी बात को लेकर आरआई से बहस करने लगा। विरोध करने पर आदर्श व उसके पिता ओमकांत मिश्रा ने आरआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। लिपिक अशोक वर्मा, कार्तिकेय गौतम, जावेद, विनीत सिंह व अनुज वाजपेयी ने आरआई को बचाया। इसके बाद पिता-पुत्र भाग गए।
एआरआरटीओ प्रशासन दीपक शाह व आरआई विकास यादव ने बताया कि युवक व उसके परिवार के लोगों द्वारा कार्यालय आने वाले लोगों से काम कराने के नाम पर वसूली की जाती है। इसका अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जाता है। घटना के बाद एआरटीओ के साथ कोतवाली पहुंचे आरआई विकास यादव ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें