हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के तेरवा गांव निवासी अनूप (22) शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं आया। शनिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी से निकली नहर के किनारे उसके कपड़े व चप्पलें पड़ी मिलीं। युवक के नहर में डूबने की आशंका पर उसकी तलाश शुरू करा दी। इस बीच गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर नहर में उसका शव उतराता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।