फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल आपूर्ति के नाम पर 33 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। नगर स्थित राइस मिल के पार्टनर ने बिहार के पांच लोगों पर चावल आपूर्ति के नाम पर 33 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मिल पार्टनर की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर स्थित सीआर इंडस्ट्रीज राइस मिल के पार्टनर रजत गुप्ता ने बुधवार को पुलिस तहरीर दी है। इसमें बताया कि दिसंबर में चावल आपूर्ति के लिए उनकी बिहार के सूरजपुर में स्थित लक्ष्मी ट्रेडिंग नाम की फर्म के संचालक सुनील कुमार व उसके साथियों से बात हुई थी।
सौदा तय होने के बाद 28 दिसंबर को उन्होंने 12 लाख, छह जनवरी को 10 लाख और 12 जनवरी को 11 लाख रुपये बैंक आरटीजीएस के माध्यम से फर्म के संचालक के खाते में भेेजे थे। रुपये भेजे जाने के बाद भी इन लोगों ने माल की सप्लाई नहीं की। उसने रुपये वापस करने को कहा, लेकिन इन लोगों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल रामलखन ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरजपुर बिहार के सुनील कुमार उर्फ पिंटू, अनिल कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, अर्चना व रेखा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें