फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से लापता युवक का खंती में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कातवाली क्षेत्र में कोथावां मॉल मार्ग पर भटपुरवा मोड़ के निकट खंती में युवक का शव रविवार रात पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त के बाद जानकारी हुई कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले डेढ़ माह से लापता था।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहिलामऊ निवासी रजनेश (30) पिछले डेढ़ माह से लापता था। रजनेश की मां राजेश्वरी के मुताबिक वह मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले कई वर्ष से ऊट-पटांग हरकतें करता था। कभी लोगों पर पत्थर फेंकने लगता था, तो कभी बिल्कुल शांत हो जाता था। परिजनों ने उपचार भी कराया था। पिछले डेढ़ माह से वह घर से गायब था। रविवार रात उसका शव कोथावां मॉल मार्ग पर भटपुरवा मोड़ के निकट एक खंती में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सोमवार को राजेश्वरी ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें