हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सोमवार रात गांव के ही निकट एक बाग में फांसी पर लटकता मिला।
ग्राम रामपुर निवासी सुशील (35) अपने पिता गोवर्धन के साथ कृषि कार्य में सहयोग करता था। वह अविवाहित था। सोमवार को सुबह वह गांव में ही रंग खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। सोमवार रात लगभग आठ बजे कुछ ग्रामीणों ने सुशील का शव मनिकापुर मार्ग स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकते देखा। ग्रामीणों ने सुशील के परिजनों को सूचना दी, तो घर में कोहराम मच गया। मां फूलमती बिलख पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।