हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाजूपारा में गन्ना भरते समय ट्रॉली से गिरकर किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम जाजूपारा निवासी खालिद (44) खेती करता था। सोमवार देर शाम वह गांव में अपनी ट्रॉली में गन्ना लाद रहा था। इसी दौरान वह ट्रॉली से नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में पत्नी सईदा व तीन पुत्र है।