फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के पास शनिवार की शाम नशे की हालत में गर्रा नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हो गया। मोहद्दीनपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी राजेश (28) शराब पीने का आदी था। शनिवार की शाम वह नशे की हालत में गांव के निकट गर्रा नदी तैरकर पार कर रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस की मदद से परिजन शव की तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह ग्राम मोहिउद्दीनपुर के निकट गर्रा नदी के किनारे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव उतराता देखा, तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से निकलवाकर कब्जे में लिया और परिजनों के आने के बाद शिनाख्त कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें