फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती में पलटी बोलेरो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदाईपुर के निकट अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खंती में पलट गई। बोलेरो छोड़ इसमें सवार पांच लोग भाग निकले। ग्रामीणों ने जब पलटी बोलेरो को सीधा किया, तो इसके नीचे युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम मानपुर निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो ग्राम चिमना निवासी एक व्यक्ति किराये पर ले गया था। मंगलवार शाम बोलेरो पर सवार होकर चालक समेत छह लोग सांडी शाहाबाद मार्ग से गदाईपुर संपर्क मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। बोलेरो के पलटने पर इसमें सवार पांच लोग मौके से भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां कोई मौजूद नहीं मिला। इस पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर बोलेरो को सीधा किया। तो इसके नीचे युवक दबा मिला। युवक की मौत हो चुकी थी। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें