फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ग्राम ऐगवां के निकट किशोरी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐगवां गौटिया निवासी रामनरेश खेती करता है। गांव के पास से ही लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक निकला है। बुधवार की देर शाम उसकी पुत्री सोनी (16) रेलवे लाइन पार कर खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर सोनी की मौत हो गई। रेलवे ट्रेक के पास से निकले ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सोनी के परिजनों को दी। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें