फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सीएचसी माधौगंज की मोर्चरी के बाहर बिलखती मृतक के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बाइक से ससुराल जा रहे युवक को बघौली-माधौगंज मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़ियापुर निवासी गजराज (25) लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए वह 14 अप्रैल को गांव वापस आया था। सोमवार की दोपहर वह बाइक से अकेले ही ससुराल गौरपुर बम्हनाखेड़ा जा रहा था। माधौगंज-बघौली मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गजराज सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। गजराज के परिवार में पत्नी रूबी भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें