फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 11 अप्रैल को हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नानकगंज के निकट मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पिता ने युवक के ससुराल वालों पर जानबूझकर एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा निवासी सुबोध (30) गांव निवासी छोटू (22) के साथ बाइक से बीती 11 अप्रैल की रात अपनी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुरवा जाने के लिए निकला था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नानकगंज के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। घटना में सुबोध और छोटू घायल हो गए थे। सुबोध की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता खुशीराम ने बताया कि सुबोध का विवाह दस वर्ष पहले सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुरवा से हुआ था। दो वर्ष से पत्नी से विवाद चल रहा था और पत्नी मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया कि पत्नी के बुलाने पर वह सुलह करने के लिए ससुराल जा रहा था, तभी घटना हुई। उन्होंने सुबोध के ससुराल वालों पर घटना को अंजाम देने का आरोप भी लगाया। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सीओ के यहां घटना की तहरीर दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें