फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार संविदा कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर तैनात कर्मचारी को बाइक से गांव जाते समय किसी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर सबको शांत कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया निवासी शिवलेश राजपूत (36) सवायजपुर में विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी थे। ड्यूटी करने के बाद गुरुवार देर रात बाइक से अपने गांव खम्हरिया लौट रहे थे। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के निकट किसी वाहन ने शिवलेश को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही शिवलेश की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन सवायजपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद कयूम मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाया बुझाया। शिवलेश के परिवार में पत्नी अर्चना, पुत्री प्रिया और शिवानी व दो पुत्र ओमजी और श्यामजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें