फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गोसवां से घर वापस आ रहा मल्लावां निवासी बाइक सवार बुधवार शाम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी अय्यूब उर्फ मुन्ना (50) बुधवार शाम गोसवां गांव से बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में मल्लावां संडीला रोड पर तेंदुआ के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हेलमेट न लगाए होने के कारण अय्यूब हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी मेें उसकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अय्यूब प्राइवेट काम करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें