फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालकर वापस जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र स्थित गांव से गुरुवार को वोट डालकर लौट रहे युवक की बाइक पूरा बहादुर गांव के पास अनियंत्रित होकर रोलर से टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा चठिया निवासी कमलेश (35) यहां शहर के मोहल्ला राधानगर में परिवार के साथ रहता था। गुरुवार को कमलेश बाइक से गांव में मतदान करने के लिए गया था। शाम को वहां से वापस आते वक्त हरदोई-पिहानी मार्ग पर पूरा बहादुर गांव पास के अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे खड़े रोलर से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पिता लालाराम समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें