हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर छुट्टा मवेशी से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुरवा मजरा लालपुर भैंसरी निवासी महेंद्र (45) खेती करते थे। मंगलवार दोपहर वह बाइक से लालपुर भैंसरी और टड़ियावां के बीच लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गए थे। बाजार से लौटते समय लालपुर भैंसरी के पास सड़क पर अचानक छुट्टा मवेशी आ गया। महेंद्र बाइक समेत टकरा गए। मृतक के परिवार में पत्नी शिवदेवी और पांच बच्चे हैं।