सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में मृतकों के गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में बघौली-माधौगंज मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तपनौर निवासी विनीत (18) बाइक से चाचा राजेश (25) और गांव निवासी सुधीर (24) के साथ ग्राम तकिया में बुआ के घर होली मनाने के लिए सोमवार सुबह गया था। सोमवार रात वहां से वापस आते समय बघौली-माधौगंज मार्ग पर ग्राम पहुंतेरा के निकट कस्बे की ओर से आ रही बाइक से विनीत की बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार श्यामवीर (21) निवासी कटारपुर कोतवाली बिलग्राम व विनीत, राजेश और सुधीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया गया। माधौगंज में चिकित्सक डॉ. अरुण मोहन ने विनीत व श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया। राजेश और सुधीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।