हरदोई। रोक बावजूद विजय जूलूस निकालने, आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि समेत 33 लोगों को नामजद करते हुए तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौसगंज ग्राम पंचायत से निर्वाचित प्रधान के प्रतिनिधि रियाजुल हक द्वारा रोक के बावजूद सोमवार की रात बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में कोविड गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन उड़ाया गया।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि रियाजुल हक, आसिफ, नासिर, जावेद, अरशद, मोहम्मद दानिश, रियाजुल हक, अशरफुल, सलीम ऊर्फ टिन्नो, आवेश, इमतियाज, इदरीस, असदाब, जाहिद, मोबीन, दिलशाद, आसिफ, सालिम, उबैद, मोनिश, शाहिद, राशिद, सलमान, कय्यूम, इमदाद, शादाब उर्फ मुन्ना, शादाब, मतलब, खुर्शीद, अब्दुल हक, अब्दुल रहमान, जुबैर आलम समेत लगभग तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।